कोडरमा, दिसम्बर 10 -- कोडरमा। कोडरमा के कोलगरमा निवासी अशोक यादव ने सदर अस्पताल कोडरमा में अपनी मां शोभा देवी को इलाज के लिए भर्ती कराया है। उन्होंने बताया वह अपनी इलाजरत मां की देखभाल के लिए सदर अस्पताल में रुके थे। मंगलवार की रात करीब 12 बजे नींद लगने के बाद एक अनजान व्यक्ति भी उनके बगल में आकर लेटा और मौका देखकर उनके मोबाइल को लेकर भाग गया। उन्होंने बताया कि मोबाइल चोरी होने की शिकायत अस्पताल के कर्मियों से की गई लेकिन सभी लोग एक दूसरे पर टालमटोल करते दिखे। ज्ञात हो की से पहले भी सदर अस्पताल में भर्ती मरीज का मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आ चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.