बिहारशरीफ, अक्टूबर 9 -- सदर अस्पताल में इलाजरत अज्ञात विक्षिप्त की मौत शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक अज्ञात विक्षिप्त बुजुर्ग की मौत हो गई। सदर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। शव को 72 घंटे तक पहचान के लिए अस्पताल परिसर में रखा जाएगा। जानकारी के अनुसार, ती अक्टूबर को डायल 112 की पुलिस ने बुजुर्ग व्यक्ति को सड़क पर बेसुध अवस्था में पाया था, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जाता है कि वह स्टेशन और मुख्य बाजार में भिक्षा मांगकर अपना जीवन यापन करता था। इलाज के दौरान बुधवार की रात उनकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.