सीतामढ़ी, फरवरी 1 -- शिवहर। सरोजा सीताराम सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार हुआ है। रविवार को अस्पताल के ऊपरी तल्ले पर विशेष रूप से पोस्ट ऑपरेटिव मरीजों (ऑपरेशन के बाद वाले मरीज) के लिए तैयार किए गए नए फैब्रिकेटेड वार्ड का विधिवत शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. दीपक कुमार द्वारा किया गया। उद्घाटन के तुरंत बाद मरीजों को नए वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। वार्ड का निरीक्षण करते हुए सिविल सर्जन ने बताया कि इस नए वार्ड के निर्माण का मुख्य उद्देश्य ऑपरेशन के बाद मरीजों को संक्रमण मुक्त और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। उन्होंने कहा, यह वार्ड आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। अब हम मरीजों की बेहतर निगरानी कर सकेंगे और उनकी रिकवरी में भी तेजी आएगी। इससे अस्पताल की सेवा क्षमता में भी काफी विस्तार होगा। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुधीर शर्मा ...