बिहारशरीफ, दिसम्बर 9 -- सदर अस्पताल में आज लगेगा हृदय जांच शिविर शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर अस्पताल परिसर में बुधवार को मुफ्त हृदय रोग और न्यूरो सर्जरी संबंधी जांच शिविर लगेगा। शिविर पटना के मेदांता हॉस्पिटल के चिकित्सकों द्वारा मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। साथ ही न्यूरो सर्जरी से जुड़ी बीमारियों की भी जांच होगी। शिविर सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक लगाया जाएगा। सदर अस्पताल के प्रबंधक धीरज कुमार ने लोगों से शिविर में आकर जांच कराने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...