बांका, अगस्त 6 -- बांका । निज प्रतिनिधि। अब बांका सदर अस्पताल में मरीजों को खून (हीमोग्लोबिन) की जांच के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा। खून की जांच के लिए मरीजों को ना ही कतार में खड़ा होना होगा। स्वस्थ्य विभाग इसके लिए बिहार मेडिकल सर्विस एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीएमएसईसीएल) के माध्यम से बांका सदर अस्पताल के लिए हीमोग्लोबिनोमीटर की खरीद करेगा। इसके लिए बीएमएसईसीएल सरकारी अस्पतालों के लिए 30 हजार हीमोग्लोबिनोमीटर खरीदेगा। इसके साथ ही जांच के लिए तीन-तीन हजार क्यूवेट्स और ऑटो डिसेबल लैंसेट की भी खरीदारी होगी। इस डिजिटल मशीन से ब्लड कंपोनेंट से संबंधित सभी प्रकार की जांच की जाएगी। इसमें कंप्लीट ब्लड काउंट (सीबीसी), ब्लड प्लेटलेट्स, रेड ब्लड सेल (आरबीसी) व व्हाइट ब्लस सेल (डब्ल्यूबीसी) की तत्काल जांच संभव हो सकेगी। वहीं, जिले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.