देवघर, जुलाई 8 -- देवघर, प्रतिनिधि। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाजरत एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना रविवार देर रात की है। घायल को अज्ञात व्यक्ति द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया था। सूत्रों के अनुसार गंभीर अवस्था में लाया गया था। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने तत्काल प्राथमिक उपचार कर वार्ड में भर्ती कर लिया। हालत लगातार गंभीर बनी रही और इलाज के क्रम में सोमवार को मौत हो गई। अस्पताल सूत्रों के अनुसार वार्ड बॉय ने मोबाइल नंबर लिया था, लेकिन दिए गए नंबर पर संपर्क नहीं हो पाया। जिससे पहचान सुनिश्चित नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलते ही ओपी पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रख लिया है। अधिकारियों ने बताया कि 72 घंटे तक शव अस्पताल में रखा जाएगा। यदि उसकी पहचान नहीं हो पाती है, तो नियमानुसार नगर निगम द्वारा शव का ...