भागलपुर, जनवरी 4 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। सूबे के उच्च चिकित्सा अस्पताल के उन्नयन के बाद अब बिहार के अनुमंडल एवं सदर अस्पताल को कायाकल्प किया जा रहा है। सात निश्चय के तहत सूबे के 55 अनुमंडल एवं 35 सदर अस्पताल को सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में तब्दील करने की योजना पर काम किया जा रहा है। इसको लेकर सरकार के स्तर से निर्णय लिया जा चुका है। भागलपुर समेत बिहार के सभी जिलों के सिविल सर्जन अपने-अपने जिलों के अनुमंडल अस्पताल एवं सदर अस्पताल में मौजूद संसाधनों-उपकरणों की रिपोर्ट बनाकर उसे सरकार को भेजने में लग गये हैं, ताकि इसे जल्द से जल्द अमलीजामा पहनाया जा सके। सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद ने बताया कि बीते 30 दिसंबर 2025 को सरकार के साथ बैठक में निर्णय लिया गया था कि सात निश्चय योजना के तहत बिहार के सभी 55 अनुमंडल एवं 35 सदर अस्पतालों को सुपर स...