चतरा, जनवरी 31 -- चतरा, संवाददाता। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को अस्पताल प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी ने की। बैठक में सांसद प्रतिनिधि बिनय सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, एसडीओ जहूर आलम, सिविल सर्जन डॉ. जगदीश प्रसाद, उपाधीक्षक डॉ. पंकज कुमार, रेड क्रॉस सचिव धर्मेंद्र पाठक समेत कई अधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में पिछली बैठक की कार्रवाई की समीक्षा की गई। साथ ही कायाकल्प योजना के तहत चल रहे अधूरे कार्यों को अविलंब पूरा करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा रेन वाटर हार्वेस्टिंग का कार्य शीघ्र पूरा कराने,जर्जर भवन एवं चाहरदीवारी की मरम्मत, क्रय समिति के निर्णय के आधार पर खरीदे गए दवाओं एवं उपकरणों के बकाया बिल का शीघ्र भुगतान आपूर्तिकर्ता...