गोपालगंज, नवम्बर 26 -- गोपालगंज। सदर अस्पताल परिसर में बाइक चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार की सुबह करीब साढ़े 9 बजे एक बार फिर बाइक चोरी हो गई। इंदरवा बेदुला निवासी मिथलेश कुमार ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। इससे आक्रोशित होकर मिथलेश और उनके परिजनों ने दोपहर करीब 2 बजे अस्पताल परिसर में हंगामा किया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था में ढिलाई का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। 19 नवंबर को भी अस्पताल परिसर से एक बाइक और एक साइकिल चोरी हो गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...