धनबाद, फरवरी 21 -- डीसी आदित्य रंजन ने सदर अस्पताल के सभी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को एसडीओ कार्यालय स्थित उपस्थिति रजिस्टर में नियमित रूप से अपने आगमन एवं प्रस्थान का समय दर्ज करने का निर्देश दिया। डीसी शुक्रवार को समाहरणालय में डीडीसी सन्नी राज एवं नगर आयुक्त आशीष गंगवार के साथ प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (पीएम-एबीएचआईएम) के तहत जिले की स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में सदर अस्पताल, सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, आयुष्मान भारत योजना सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। डीसी ने स्पष्ट कहा कि अस्पतालों में सेवाओं की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। आयुष्मान की समीक्षा के दौरान आयुष्मान कार्ड में नाम की त्रुटियों और नाम सुधार से जुड़ी समस्याओं पर संबंधित पदाधिका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.