मधुबनी, फरवरी 13 -- मधुबनी, एक संवाददाता। सदर अस्पताल स्थित सीटी स्कैन सेंटर में तकनीकी खराबी आने के कारण लगभग 30 मरीजों की जांच सेवा एक दिन के लिए प्रभावित रही। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मशीन में लगे रेडिएशन जनरेट करने वाले टैंक में अचानक खराबी 10 दिन पहले आ गई थी। यह टैंक प्रत्येक इमेज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिसके बिना सीटी स्कैन संभव नहीं हो पाता। कंपनी इंजीनियर्स की मदद से बदला गया टैंक: सीटी स्कैन सेंटर के टेक्नीशियंस ने बताया कि खराबी की जानकारी मिलते ही संबंधित कंपनी को सूचित किया गया। कंपनी के इंजीनियर्स ने मौके पर पहुंचकर मशीन की जांच की और खराब टैंक को बदल दिया। बताया गया कि नए टैंक की कीमत करीब ढाई लाख रुपये है। टैंक बदलने के बाद मशीन को दोबारा चालू कर परीक्षण किया गया, जिसके बाद सेवाएं सामान्य कर दी गईं। अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.