सीतामढ़ी, सितम्बर 23 -- सीतामढ़ी। जिलाधिकारी के सख्त निर्देश पर सोमवार की शाम सदर अस्पताल के आसपास संचालित दो अवैध क्लिनिकों को प्रशासनिक टीम ने सील कर दिया। यह कार्रवाई नगर थाना पुलिस और डुमरा पीएचसी प्रभारी डॉ. अक्षय कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से सदर अस्पताल परिसर के आसपास कुछ निजी लोग बिना किसी वैध अनुमति के क्लिनिक चला रहे थे। इन क्लिनिकों में न तो चिकित्सकों का पंजीकरण था और न ही किसी प्रकार की सरकारी मान्यता। बावजूद इसके, यहां मरीजों का इलाज खुलेआम किया जा रहा था। इस बाबत प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का आदेश दिया। सोमवार को नगर थाना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर छा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.