अररिया, फरवरी 6 -- अररिया, निज प्रतिनिधि सदर अस्पताल को अब राष्ट्र स्तर पर राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक यानी एनक्वास प्रमाणीकरण की संभावना बढ़ गई है। इसको लेकर पिछले दिनों राष्ट्र स्तरीय दो सदस्यीय टीम ने दो दिनों तक अररिया में रहकर सदर अस्पताल के अलग-अलग सेक्शन की चेक लिस्ट के आधार पर जांच कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का आकलन कर चुकी है। बता दें कि सदर अस्पताल को करीब छह माह पूर्व राज्य स्तरीय एनक्वास प्रमाण पत्र मिला था जिसमें सदर अस्पताल मानक के अनुरूप 86 प्रतिशत अंक हासिल किया था। इसके बाद राष्ट्र स्तरीय एनक्वास प्रमाणीकरण के लिए विभिन्न सात विभागों के लिए अप्लाई की गई थी। दो सदस्यीय टीम में डॉ रूपेंद्र कुमार व डॉ हर्षा राजपूत शामिल थे। राष्ट्रीय टीम ने अप्लाई के मुताबिक चेकलिस्ट के आधार सदर अस्पताल के ओपीडी, ओटी, मेटरनिटी वार्ड,...