धनबाद, फरवरी 23 -- सदर अस्पताल के पीछे स्थित जमीन की जल्द मापी कराई जाएगी। अस्पताल प्रबंधन को आशंका है कि अस्पताल की जमीन पर अतिक्रमण कर कुछ लोगों ने मकान बना लिए हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए धनबाद अंचल अधिकारी (सीओ) को जमीन की मापी कराने के लिए पत्र लिखा गया है। बताया जा रहा है कि अस्पताल के पीछे खाली पड़ी सरकारी जमीन पर धीरे-धीरे अवैध रूप से निर्माण कार्य किए गए हैं। इसमें अब कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि नगर निगम चुनाव संपन्न होने के बाद जमीन की विधिवत मापी कराई जाएगी ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। यदि मापी में अतिक्रमण की पुष्टि होती है तो अवैध रूप से मकान बनाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा सकती है। जरूरत पड़ने पर अवैध निर्माण को तोड़ने की भी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि सरकार...