कटिहार, फरवरी 7 -- चन्दन कुमार कर्ण कटिहार, एक संवाददाता जिले के सदर अस्पताल कटिहार के दवा वितरण कक्ष में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के निरीक्षण के क्रम में जिला प्रशासन के निर्देश पर गठित विशेष जांच टीम ने निरीक्षण के दौरान दवा वितरण, स्टॉक और रिकॉर्ड संधारण में कई खामियां पाई हैं। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि जितनी दवाएं कागजों पर खर्च दिखाई गई हैं, उनमें से कई का कोई ठोस विवरण उपलब्ध नहीं है। सूत्रों के अनुसार जांच टीम को दवा वितरण रजिस्टर और स्टॉक रजिस्टर में भारी असंगतियां मिलीं। कई दवाओं के निर्गमन का उल्लेख तो है, लेकिन उनके मरीजों से संबंधित विवरण दर्ज नहीं पाए गए। इससे यह संदेह गहराया है कि दवाओं का वास्तविक वितरण हुआ या नहीं। इतना ही नहीं, उपलब्ध दवाओं की सूची में भी उल्लेखनीय कमी पाई गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.