मधेपुरा, दिसम्बर 17 -- लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगा सर्दी का सितम सदर अस्पताल के ओपीडी में करीब सात सौ मरीजों का किया गया इलाज कोल्ड डायरिया से पीड़ित पाए जा रहे छोटे बच्चे सर्दी - जुकाम, बुखार की चपेट में आ रहे लोग फोटो सदर अस्पताल के ओपीडी में मंगलवार को शिशु रोग कक्ष के बाहर कतार में खड़े हुए मरीज के परिजन मधेपुरा, संवाद, सूत्र। सर्दी का सितम लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगा है। लोग सर्दी -जुकाम, बुखार आदि सीजनल बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं। सरकारी अस्पतालों और निजी नर्सिंग होम में सीजनल मरीजों का दाबाव कफी बढ़ गया है। सदर अस्पताल के ओपीडी में मंगलवार को करीब सात सौ मरीजों का इलाज किया गया। ओपीडी में छोटे- छोटे बच्चों को दिखाने के लिए भीड़ लगी रही। ओपीडी के पहले शिप्ट में मंगलवार को शिशु रोग कक्ष के बाहर परिजन छोटे- छोटे बच्चों का इला...