साहिबगंज, मार्च 18 -- सदर अस्पताल के ओपीडी का समय बदलने से मरीजों की बढ़ी परेशानी साहिबगंज। सदर अस्पताल का ओपीडी सोमवार को खुलने पर मरीजों की लंबी कतार लग गई। रजिस्ट्रेशन काउंटर से लेकर, ओपीडी व दवा काउंटर तक मरीजों की भीड़ थी। होली व रविवार को लेकर दो दिन लगातार सदर अस्पताल में ओपीडी बंद रहा। दरअसल, ओपीडी के नए टाइम टेबल के चलते मरीजों को अब शाम तक ओपीडी खुलने का इंतजार करना पड़ रहा है। मरीजों ने बताया कि वे लोग इतने तेज धूप में दियारा क्षेत्र से यहां पहुचे हैं। यहां आते आते दोपहर 12 बज गया। एक घंटे के बाद ओपीडी बंद हो गया। अब शाम चार बजे तक ओपीडी खोलने पर ही इलाज हो सकेगा। यहां यह बात देना उचित होगा कि इस साल एक फरवरी से ओपीडी के समय में बदलाव किया गया है। नए टाइम टेबल के अनुसार सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक तथा शाम चार बजे तक शाम छह बजे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.