मुजफ्फरपुर, मार्च 29 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता सदर अस्पताल की आई ओटी में ऑपरेशन का सामान खत्म हो गया है। सामान के अभाव में आई ओटी में ऑपरेशन बंद है। बीते चार फरवरी के बाद एक भी मोतियाबिंद का ऑपरेशन नहीं हुआ है। आई ओटी के साथ आई ओपीडी में 13 मार्च से नेट बंद है। डॉक्टर और कर्मचारी अपने मोबाइल से किसी तरह नेट जोड़ रहे हैं। दरअसल, सरकारी अस्पतालों में मरीजों का ऑनलाइन इलाज करना है। बिना इंटरनेट के ऑनलाइन इलाज में परेशानी हो रही है। डॉक्टरों ने बताया कि इंटरनेट बंद होने और सामान के लिए कई बार अधिकारियों को लिखा गया है पर अब तक सामान नहीं आया है। सीएस डॉ अजय कुमार का कहना है कि आई ओटी के सामान के लिए लिखा गया है। मामला संज्ञान में है। कार्रवाई हो रही है। सदर अस्पताल में 13 साल बाद पिछले साल अक्टूबर में आई ओटी की शुरुआत की गई थी। आई ओटी श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.