मुजफ्फरपुर, फरवरी 6 -- मुजफ्फरपुर। सदर अस्पताल के अधीक्षक का प्रभार सीएस डॉ अजय कुमार ने डॉ पीएन वर्मा को दिया है। सदर अस्पताल के अधीक्षक डॉ बीएस झा के तबादले के बाद यह प्रभार डॉ वर्मा को दिया है। इसके अलावा डॉ ज्ञानेंदु शेखर को सीएस कार्यालय में प्रभारी चिकित्सा पदाधिाकरी के साथ प्रभारी एसीएमओ भी बनाया गया है। डॉ चंद्रशेखर प्रसाद के रिटायर होने से यह पद खाली था। नये अधीक्षक डॉ पीएन वर्मा ने बताया कि अस्पताल को सुचारू तौर से चलाने के लिए वह सभी उपाय करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...