रांची, मार्च 22 -- रांची, संवाददाता।रिम्स की मेंटर टीम सदर अस्पताल के निरीक्षण में व्यवस्थाएं देखकर हैरान रह गई। शनिवार को किए गए निरीक्षण में यहां किसी निजी अस्पताल जैसी सुविधाएं देखने को मिलीं। एडमिनिस्ट्रेशन से लेकर हाउस कीपिंग सबकुछ व्यवस्थित था। मरीजों के लिए ओपीडी से लेकर जांच तक की व्यवस्था बेहतरीन मिली। आयुष्मान भारत योजना की व्यवस्था देखकर टीम ने सराहना करते हुए कहा कि सदर अस्पताल जैसे जिला अस्पताल से भी रिम्स बहुत कुछ सीख सकता है। इसका लाभ मरीजों को मिलेगा। मेंबर्स ने कहा कि मैनेजमेंट बेहतर हो तो सरकारी हॉस्पिटल में भी मरीजों को क्वालिटी ट्रीटमेंट मिल सकता है। बता दें कि रिम्स को राज्य में कुछ मेडिकल कॉलेजों के अलावा जिला अस्पतालों की व्यवस्था सुधारने के लिए मेंटर बनाया गया है। प्राइवेट डॉक्टर दे रहे सर्विस हॉस्पिटल को लेकर टीम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.