गोपालगंज, दिसम्बर 12 -- गोपालगंज, नगर संवाददाता। सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की कमजोर होती व्यवस्था और लगातार मिल रही शिकायतों पर प्रशासन ने शुक्रवार को सख्त रुख अपनाया है। अस्पताल में एक ही दिन चार अलग-अलग विभागों में लापरवाही उजागर होने के बाद प्रबंधन ने डॉक्टरों और स्टाफ के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की। अस्पताल प्रबंधक जान मोहम्मद ने कहा कि मरीजों के जीवन से खिलवाड़ करने वाली किसी भी चूक पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल प्रबंधन को शुक्रवार की सुबह मरीजों की ओर से शिकायत मिली कि ओपीडी में डॉक्टर मौजूद नहीं हैं। जांच के लिए पहुंचे उपाधीक्षक ने पाया कि डॉ. एके मिश्रा और डॉ. रणेश्वर कुमार अपने निर्धारित समय पर ओपीडी में उपस्थित नहीं थे। करीब 11:10 बजे तक दोनों चिकित्सकों का कहीं पता नहीं चला। मरीजों और परिजनों को घंटों इंतजार करना पड़ा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.