रांची, फरवरी 15 -- रांची, संवाददाता। रांची के सदर अस्पताल में बढ़ती भीड़ और अव्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने नई व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। अब अस्पताल परिसर में बिना पास के प्रवेश नहीं मिलेगा। यह नियम मरीजों के साथ आने वाले परिजनों और आगंतुकों पर लागू होगा। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इस व्यवस्था से इलाज के दौरान खड़ी हो रही बाधाओं को खत्म किया जा सकेगा और मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ओपीडी से लेकर वार्ड तक में भीड़ का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। कई बार एक मरीज के साथ चार से पांच लोग अस्पताल के प्रवेश कर जाते हैं। इससे पंजीकरण काउंटर, जांच कक्ष और वार्ड में अनावश्यक भीड़ लग जाती है। इससे स्वास्थ्यकर्मियों को कार्य करने में कठिनाई तो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.