भभुआ, जनवरी 31 -- एनक्यूएएस प्रमाणन प्राप्त होने पर अस्पताल के गुणवत्ता सुधार के साथ इंसेंटिव मिलेगा प्रोत्साहन राशि से बेहतर, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत सदर अस्पताल का राज्य स्तरीय टीम ने मूल्यांकन किया। यह मूल्यांकन राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा गठित दो सदस्यीय टीम द्वारा किया गया। मूल्यांकन टीम में पिरामल के मुकेश कुमार पिरामल एवं राज्य स्वास्थ्य समिति के फाइनेंस एंड लॉजिस्टिक कंसल्टेंट डॉ. नमित कुमार शामिल थे। सदर अस्पताल के छह विभागों लेबर रूम, ब्लड बैंक, एसएनसीयू, पीडियाट्रिक वार्ड, जनरल एडमिनिस्ट्रेशन एवं ऑक्सिलियरी सर्विसेज का मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन के दौरान ओपीडी, आईपीडी, आपातकालीन सेवाएं, प्रसव कक्ष, प्रयोगशाला, औषधि भंडारण, स्...