सराईकेला, जनवरी 29 -- सरायकेला,संवाददाता। सरायकेला सदर अस्पताल में एक्स-रे कर्मी दशमत मार्डी पर मरीजों का एक्स-रे करने से इनकार करने का आरोप लगाते एक मरीज ने सरायकेला नप के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज चौधरी से गुहार लगाई है। चौधरी ने इस संबंध में डीसी नीतीश कुमार सिंह को ट्वीट के माध्यम से एक्स - रे कर्मी की मनमानी करने के बारे में जानकारी देते उक्त कर्मी पर कार्रवाई करने की मांग की है। मीडिया को जानकारी देते मनोज चौधरी ने कहा कि सदर अस्पताल के एक्स-रे ऑपरेटर दशमत मार्डी पर पूर्व में भी मरीजों के साथ बदसलूकी करने का आरोप है। सरायकेला नगर क्षेत्र के दिनेश साहू बुधवार को उपचार कराने सदर अस्पताल पहुंचे थे। उन्हें चिकित्सक ने एक्स-रे कराने की सलाह दी। ऑपरेटर दशमत मार्डी ने मरीज का एक्स-रे नहीं करने की बात कही। बाहर के किसी प्राइवेट नर्सिंग होम में ज...