देवघर, फरवरी 1 -- देवघर। 29 जनवरी के आपके अखबार हिन्दुस्तान में प्रकाशित खबर सदर अस्पताल में 2 माह से शौचालय निर्माण अधूरा का असर शनिवार को देखने को मिला है। शनिवार को स्वास्थ्य निदेशक प्रमुख सिद्धार्थ सान्याल ने सदर अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भर्ती मरीजों से मिल रही सुविधाओं और परेशानियों की जानकारी ली। कई मरीजों और परिजनों ने सदर अस्पताल में शौचालय की गंभीर समस्या से निदेशक प्रमुख को अवगत कराया। बताया कि शौचालय निर्माण लंबे समय से अधूरा है, जिस कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों की बातों को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य निदेशक प्रमुख ने मौके पर ही सिविल सर्जन, डीएस को निर्देश दिए। स्पष्ट रूप से कहा कि सदर अस्पताल में शौचालय की व्यवस्था मरीजों की मूलभूत आवश्यकता है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.