आरा, फरवरी 24 -- आरा, हिप्र.। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को सदर अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता डीएम तनय सुल्तानिया ने की। बैठक में अस्पताल प्रबंधक शशिकांत कुमार की ओर से विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके परिजनों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने पर सहमति बनी। मरीजों और उनके परिजनों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आरओ मशीन के पानी की व्यवस्था की जायेगी। नव उद्घाटित मातृ-शिशु अस्पताल भवन परिसर में पौधे लगाने और बागवानी करने को ले विस्तार से चर्चा हुई और इस पर सहमति बनी। डे केयर सेंटर के बारे में बताया गया कि इसका नवीनीकरण किया गया है और इसे सुचारू रूप से चलाने को ले निर्णय लिया गया। मौके पर सिविल सर्जन शिवेंद्र कुमार सिन्हा, डीपीएम रविरंजन कुमार, अस्पताल प्रबंधक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.