आरा, मई 18 -- बच्चा वार्ड में आग लगने से कुछ देर तक रही अफरातफरी शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की जताई जा रही आशंका स्वास्थ्य कर्मियों की तत्परता और सूझबूझ से टला बड़ा हादसा आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता सदर अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड (शिशु वार्ड) में रविवार की सुबह अचानक आग लग गयी। आग लगने का कारण शॉट सर्किट होना बताया जा रहा है। वार्मर मशीन में आग लगने की बात कही जा रही है। हालांकि नर्सिंग स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से तुरंत ही आग पर काबू पा लिया गया। बच्चों को भी तत्काल दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। इससे किसी तरह की क्षति नहीं हुई है, लेकिन आग लगने से लोगों में अफरातफरी मच गई। स्वास्थ्य प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। बच्चों के परिजनों से स्वास्थ्य कर्मियों तक में भाग-दौड़ मची रही। घटना के समय एसएनसीयू में करीब डेढ़ दर्जन बच्चे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.