देवघर, सितम्बर 27 -- देवघर। देवघर सदर अस्पताल के चार कर्मचारियों पर एक महिला मरीज से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया गया है। महिला के पति ने पूरे मामले के लिखित शिकायत अस्पताल उपाधीक्षक से की है। उसके आधार पर मामले की जांच शुरू करा दी गयी है। सीमावर्ती दुमका जिला निवासी महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी ने कतिपय कारण से जहरीला पदार्थ का खा लिया था। उसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर लेकर पहुंचा। अस्पताल में कर्मचारी उल्टी के जरिए जहरीले पदार्थ को पेट से निकाल रहे थे। उसी दौरान कर्मचारियों ने उसे पानी लाने के लिए बाहर भेज दिया और महिला से अकेले में चार कर्मचारियों ने छेड़छाड़ करते हुए उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे। जब महिला ने इसका विरोध किया तो सारे कर्मचारी वहां से रफू चक्कर हो गए। उधर पति जब पानी लेकर लौटा तो महिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.