भागलपुर, फरवरी 26 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। सदर अस्पताल के मॉडल हॉस्पिटल के ओपीडी के बाहर रजिस्ट्रेशन काउंटर पर शेड का लगना शुरू हो गया है। इसके लगने के बाद गर्मियों में न तो मरीजों को कड़ी धूप में तपना पड़ेगा और न ही बारिश के दिनों में वे भिगेंगे। सदर अस्पताल के प्रभारी डॉ. राजू कुमार ने बताया कि शेड लगने के बाद यहां पर पंखे लगाए जाएंगे ताकि गर्मी के दिनों में मरीजों को परेशान न होना पड़े। उन्होंने बताया कि शेड 20 फीट चौड़ा व 60 फीट लंबा होगा। यहां पर आधा दर्जन पंखे लगाए जाएंगे। गौरतलब हो कि अभी मरीजों को खुले आसमान के नीचे लंबी लाइन में लगकर मरीजों को रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता है। सदर अस्पताल के प्रभारी ने बताया कि मंगलवार से शेड का निर्माण शुरू हो गया है। उम्मीद है कि रविवार तक शेड को पूरी तरह से लगा दिया जाएगा। गर्मी शुरू होने से पहले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.