मुंगेर, दिसम्बर 12 -- मुंगेर, एक संवाददाता। सदर अनुमंडल क्षेत्र में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रखंडों में लैंड बैंक बनाने की प्रक्रिया तेजी पकड़ रही है। सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक प्रखंड में कम- से- कम 15 एकड़ भूमि चिन्हित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, ताकि भविष्य में उद्योगों की स्थापना के लिए उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराई जा सके। इसी क्रम में गुरुवार को सदर अनुमंडल अधिकारी कुमार अभिषेक ने सदर प्रखंड के दरियापुर इलाके में 20 एकड़ भूमि का निरीक्षण कर उसे लैंड बैंक के लिए चयनित किया। भूमि चिन्हित करने की इस प्रक्रिया में डीसीएलआर अन्नु कुमार भी मौके पर मौजूद रहे। अनुमंडल अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि, लैंड बैंक बनने से उद्योगों की स्थापना में आसानी होगी, निवेश को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय स्तर पर रोजगार क...