मधुबनी, जनवरी 7 -- मधुबनी,निज संवाददाता। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को शिक्षा भवन में शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष ऑन-स्पॉट निराकरण कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में मधुबनी सदर अनुमंडल के सभी प्रखंडों से बड़ी संख्या में शिक्षक अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। दिनभर चले इस शिविर में शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनके समाधान की दिशा में त्वरित पहल की गई। डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने खुद कैंप में लगातार मुस्तैद रहे और शिक्षकों की समस्याओं को सुना। कैंप के दौरान लगभग 300 शिक्षकों ने अपनी-अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें वेतन भुगतान में देरी, पेंशन से जुड़े मामले, सेवा पुस्तिका में त्रुटि, अवकाश संबंधी समस्या, सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ और अन्य विभागीय अड़चनें प्रमुख रहीं। प...