कानपुर, फरवरी 23 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग के तहत सोमवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में सदर्न क्लब ने स्पोर्टिंग यूनियन को चार विकेट से हराया। दूसरे मैच में आदर्श क्लब ने सुपीरियर स्प्रिट क्लब को 80 रन से पराजित किया। सप्रू मैदान पर हुए मैच में स्पोर्टिंग यूनियन की टीम 39.4 ओवर में 226 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से हिमांशु ने 60 रन, आदित्य ने 42 रन, नितिन तिवारी ने 39 रन और अभिजीत सिंह ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी में आदर्श त्रिपाठी और अदिति अग्रवाल ने दो-दो विकेट लिया। जवाब में सदर्न क्लब ने 39.4 ओवर में छह विकेट पर 230 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से कृष्णा बाली ने 113 रन की शानदार नाबाद शतकीय पारी खेली। शैलेंद्र वर्मा ने 50 रन और सात्विक गौतम ने 33 रन बनाए। पीएसी मैदान पर हुए मैच में आदर्श क्ल...