हापुड़, नवम्बर 29 -- गांव सदरपुर के ग्रामीणों को जल्द केनरा बैंक की सौगात मिलेगी। गांव में बैंक की नई शाखा खुलने वाली है। शाखा के खुलने से ग्रामीणों को राहत मिलेगी। उन्हें भैना गांव के बैंक में लेनदेन करने जाने से भी छुटकारा मिल जायेगा। गांव सदरपुर में किसी भी बैंक की ब्रांच नहीं है। यहां के ग्रामीणों को भैना गांव की ब्रांच में लेनदेन करने के लिए जाना पड़ता है। अब केनरा बैंक के अधिकारियों ने ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए गांव सदरपुर में बैंक की नई ब्रांच खोलने का निर्णय लिया है। वर्तमान में कार्य चल रहा है। उम्मीद है कि दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह में केनरा गांव की नई ब्रांच चालू हो जायेगी और ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। एलडीएम राजीव गुप्ता ने बताया कि सदरपुर में केनरा बैंक की नई शाखा खुलने वाली है। इससे ग्रामीणों को काफी फायदा होगा।

हिंदी...