बलरामपुर, दिसम्बर 13 -- ललिया, संवाददाता। स्थानीय क्षेत्र के जोधीपुरवा गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में चल रहा है। कथा पंडाल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण कर रहे हैं। वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन-पूजन और भजन-कीर्तन से संपूर्ण क्षेत्र भक्तिरस में डूबा हुआ है। कथा व्यास डॉ. कौशलेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण मानव जीवन को धर्म, भक्ति और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने बताया कि भागवत कथा का श्रवण करने से मन, बुद्धि और आत्मा का शुद्धिकरण होता है तथा जीवन में सदाचार और संयम का भाव जागृत होता है। कथा व्यास ने कहा कि कलियुग में भगवान का नाम-स्मरण ही सबसे बड़ा साधन है, जिससे भवसागर से पार पाया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.