कानपुर, मई 24 -- कानपुर। नगर निगम का सदन 28 मई को होगा। इसमें समाप्त किए गए एक फीसदी नामांतरण शुल्क और नई दरों को रखा जाएगा। पार्किंग की नई दरों को भी सदन के समक्ष रखा जाएगा। दोनों को स्वीकृत करके शासन को भेजा जाएगा। सदन में महापौर प्रमिला पांडेय की अनुमति से कई टेबल प्रस्ताव भी रखे जाएंगे। नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने बताया कि नगर निगम सदन बुलाने का पत्र आया है। उसको देखा गया है। इसमें शासन के कई प्रस्तावों के साथ टेबल व अन्य प्रस्ताव भी लिए जाएंगे। सदन की तैयारियां हो रही हैं। बाकी प्रस्तावों को तैयार कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.