महोबा, फरवरी 21 -- चरखारी, संवाददाता। लंबे समय से अधर में लटके बस स्टैंड के निर्माण का मुद्दा सदन में उठाकर क्षेत्रीय विधायक ने इस मुद्दे को हवा देने का काम किया है। सदन में विधायक ने बस स्टैंड के निर्माण में हो रही देरी का कारण पूछा है। विधायक बृजभूषण राजपूत ने विधान सभा सत्र में चरखारी में बस स्टैंड बनने में देरी होने का मुद्दा उठाया। कहा कि बस स्टैंड के निर्माण न होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही चरखारी से लखनऊ के लिए एसी बस चलाने की भी मांग उठाई गई। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के द्वारा सवाल पर दिए जबाव में बताया गया है कि पूर्व में भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया जो भूमि चयनित की गई थी वह नॉन जेडए की भूमि होने के कारण परिवहन विभाग के नाम हस्तांतरित नहीं हो सकी थी। बाद में जिला प्रशासन के द्वारा अन्य स्थल पर...