बेगुसराय, मार्च 18 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। मक्का अनुसन्धान केंद्र बेगूसराय के स्थानांतरण के खिलाफ पूर्व विधायक अमिता भूषण ने बिहार कांग्रेस के सांसदों को पत्र लिखकर सदन में इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाने का आग्रह किया है। उन्होंने राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह, लोकसभा सांसद तारिक़ अनवर, मो. जावेद, मनोज राम और राजेश रंजन पप्पू यादव को पत्र लिखा है। लिखे पत्र में श्रीमती भूषण ने कहा है क़ि यह फैसला बिहारवासियों के प्रति केंद्र सरकार के उपेक्षात्मक रवैये का परिचायक है। डीएम को भी पत्र लिखकर उन्होंने इस मामले में यथोचित प्रशासनिक कार्रवाई का आग्रह किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.