गौरीगंज, फरवरी 14 -- अमेठी। क्षेत्र के संस्कृत पाठशालाओं में कार्यरत मानदेय शिक्षकों को पूर्णकालिक करने की मांग विधान परिषद में एमएलसी द्वारा उठाए जाने पर शिक्षकों ने खुशी जताई है। एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने विधान परिषद में संस्कृत शिक्षकों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि संस्कृत पाठशालाओं में शिक्षक अल्प मानदेय और अस्थायी व्यवस्था पर काम कर रहे हैं। इससे कई पाठशालाएं प्रभावित हो रही हैं। वहीं शिक्षकों को परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। इसलिए इन शिक्षकों को स्थाई किया जाय। एमएलसी द्वारा मुद्दा उठाने पर शिक्षक आलोक शुक्ला, शिवम मिश्रा, प्रदीप आदि ने खुशी जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...