आगरा, मई 2 -- नगर निगम के बजट अधिवेशन में शुक्रवार को जोरदार हंगामा हुआ। बसपा पार्षदों ने आरोप लगाया कि भाजपा पार्षद उन्हें सदन में बोलने से रोक रहे हैं। इसी बात पर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। एक ओर से जय श्रीराम और दूसरी ओर से जय भीम के नारे लगे। पार्षद मेयर की डायस तक पहुंच गए। मेयर ने उन्हें शांत करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी तो सदन को आधे घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया। इसके बाद कार्यवाही आगे बढ़ी। सदन की कार्यवाही सामान्य रूप से चल रही थी। चर्चा के दौरान भाजपा पार्षद शरद चौहान ने मेयर और नगर आयुक्त की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए प्रस्ताव रखा कि कानपुर, लखनऊ, गाजियाबाद की तरह पार्षदों का कोटा फिक्स किया जाए। जिससे भेदभाव न हो और सभी क्षेत्रों में समान धनराशि से विकास कार्य हों। इस प्रस्ताव का सभी पार्षदों ने ध्वनिमत से समर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.