चक्रधरपुर, फरवरी 20 -- मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत चिरिया आयरन ओर माइंस में काम बंद रहने और मजदूरों की मांगों से संबंधित मामला गुरुवार को झारखंड विधानसभा में उठा। स्थानीय विधायक जगत माझी ने बजट सत्र के दूसरे दिन शून्यकाल में मामले को उठाते हुए सरकार से हस्तक्षेप की मांग की। विधायक ने सदन के माध्यम से सरकार से कहा कि चिरिया आयरन ओर माइंस में पिछले करीब छह महीने से काम बंद है। वहीं स्थानीय मजदूरों को भी काम से बैठा दिया गया है। इसके विरोध में करीब तीन सौ मजदूर पिछले दो महीने से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं। विधायक ने सरकार से स्थानीय मजदूरों की उचित मांगों के शीघ्र निराकरण करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...