हरदोई, फरवरी 19 -- बेनीगंज। बालामऊ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकासखंड कोथावां की नगर पंचायत बेनीगंज में स्थित पशु चिकित्सालय काफी समय से जर्जर हालत में पड़ा है। मरम्मत न होने के कारण क्षेत्रीय पशुपालकों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। इस गंभीर समस्या को बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा ने विधानसभा सदन में उठाया है। विधायक रामपाल वर्मा ने बताया कि पशु चिकित्सालय की बदहाल स्थिति को लेकर उन्होंने पहले भी शासन और प्रशासन को कई बार लिखित शिकायत दी थी, लेकिन अब तक मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो सका। ग्रामीणों ने भी उन्हें लगातार इस समस्या से अवगत कराया था। उन्होंने विधानसभा सत्र के दौरान सदन को बताया कि नगर पंचायत बेनीगंज का पशु चिकित्सालय लंबे समय से बदहाली का शिकार है। इससे पशुपालकों को अपने पशुओं के इलाज के लिए अन्य स्थानों पर जाना पड़ता है। उन्ह...