मुजफ्फरपुर, फरवरी 7 -- सकरा। सदन में सकरा विधायक आदित्य कुमार ने सिहो और पिलखी अस्पताल में चिकित्सीय सुविधा नहीं मिलने का मुद्दा उठाया। विधायक ने कहा कि सिहो एपीएचसी में चिकित्सक और एएनएम की कमी है। ओपीडी भी नियमित नहीं चलती है। पिलखी मिट्ठु लाल रामदुलारी देवी प्रसव व शिशु अस्पताल में सभी संरचना उपलब्ध रहने के बावजूद सिर्फ ओपीडी चलती है। उन्होंने 24 घंटे चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...