उन्नाव, फरवरी 11 -- उन्नाव। सदस्य विधान परिषद राज बहादुर सिंह चंदेल और डॉ. आकाश अग्रवाल ने सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षणेत्तर कर्मचारियों व सेवानिवृत्त शिक्षक, कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ देने की मांग रखी। विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को राजकोष से नियमानुसार वेतन प्राप्त होता है तथा सेवानिवृत्त शिक्षक, कर्मचारियों को राजकोष से पेंशन प्राप्त होती है। 4 जनवरी 2026 द्वारा सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ स्वीकृत किया गया है। इस शासनादेश में विद्यालय में कार्यरत लिपिक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों तथा विद्यालय से सेवानिवृत्त शिक्षक, कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा लाभ से वंचित कर दिया गया है जबकि इन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक, कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.