लखनऊ, फरवरी 20 -- उत्तर विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ. नीरज बोरा ने विधानसभा सत्र में दो गंभीर समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। आईटीआई निर्माण के लिए भूमि अनुमोदन की मांग पटल पर रखते हुए डॉ. बोरा ने बताया कि करीब 8 वर्ष पहले मुख्यमंत्री ने आईटीआई की मंजूरी दी थी। निर्माण हेतु धनराशि भी स्वीकृत है, लेकिन भूमि का अंतिम अनुमोदन लंबित होने के कारण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। इसी क्रम में प्रियदर्शिनी कॉलोनी (सेक्टर-बी) में सीवर की बदहाल व्यवस्था पर चिंता जताई। उन्होंने सदन को अवगत कराया कि खुले और अवरुद्ध सीवर के कारण जलभराव और दुर्गंध से महामारी की आशंका बनी हुई है। उन्होंने नगर विकास मंत्री से मांग की कि जल-कल विभाग और सुएज इंडिया के अधिकारियों से इस समस्या का शीघ्र स्थायी समाधान कराया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.