पटना, फरवरी 3 -- विधानसभा के प्रत्येक सत्र में हम (से) के सभी विधायक पूरी मजबूती से सरकार का पक्ष रखेंगे और विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम एवं दुष्प्रचार का तथ्यात्मक और राजनीतिक रूप से करारा जवाब देंगे। मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन की अध्यक्षता में हुई हम सेकुलर के विधानमंडल दल की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। 25 स्ट्रैण्ड रोड में हुई इस बैठक में विधायक दल के नेता प्रफुल्ल मांझी, ज्योति देवी, दीपा कुमारी, ललन राम, रोमित कुमार, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री डॉ अनिल कुमार सहित अन्य नेता मौजूद रहे। बैठक में राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और विपक्ष की नकारात्मक एवं भ्रामक राजनीति पर गंभीर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि पार्टी के सभी विधायक सदन की हर कार्रवाई में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे ...