पटना, दिसम्बर 2 -- हम (सेकुलर) के राष्ट्रीय अध्य्क्ष एवं बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री संतोष सुमन ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष के पद पर डॉ. प्रेम कुमार के निर्विरोध आसीन होने पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है। सुमन ने कहा कि भाजपा के गयाजी शहर विधानसभा क्षेत्र से नौवीं बार निर्वाचित डॉ. कुमार एक कुशल और अनुभवी राजनेता हैं। उनके अध्यक्ष पद पर आसीन होने से सदन गौरवान्वित हुआ है। उम्मीद है कि उनके कुशल संचालन में सदन बिहार की जनता की आवाज बनेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...