पलामू, फरवरी 14 -- मेदिनीनगर। विहंगम योग संस्थान की ओर से 15 फरवरी को सदगुरु धर्मचंद देव जी महाराज की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जाएगी। संस्थान के पलामू जिला प्रधान संयोजक भानु प्रताप देव एवं संयोजक राम गोविंद यादव ने संयुक्त रूप से दी। जयंती के अवसर पर जिले के सभी प्रखंडों में विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। भक्तजन उत्साह के साथ तैयारियों में जुटे हैं। सदगुरु देव की शिक्षाओं के प्रचार और साधना के माध्यम से आध्यात्मिक जागरण का संदेश दिया जाएगा। प्रखंड सेवा प्रभारी शिव कुमार सिंह ने बताया कि मेदिनीनगर स्थित गोविंद भवन में 15 फरवरी को विशेष समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम दोपहर दो बजे से प्रारंभ होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...