कानपुर, जनवरी 11 -- कानपुर देहात। निरंकारी सत्यसंग मिशन की ओर से रविवार को आयोजित भक्ति पर्व में पहंुचे कानपुर जोन प्रचारक महात्मा राम अवतार वर्मा ने कहा कि गुरु के चरणों से ही भक्ति प्राप्त होती है। भक्ति निष्काम होनी चाहिए तभी फल प्राप्त होता है। कस्बे के एक निजी लॉन में आयोजित भक्ति पर्व में कहा कि सतगुरु के पावन चरणों से बड़कर कोई तीर्थ नहीं है। सदगुरु के चरणों में ही सारे तीर्थ आ जाते हैं। सदगुरु के चरणों में ही आनंद प्राप्त होता है,सतगुरु ही आत्मा का परमात्मा से मिलान करवा देता है। अकबरपुर शाखा मुखी रामचंद्र शास्त्री ने कहा कि जिंदगी में जब संत आ जाते हैं तो गुरमत पर चलना आ जाता है गुरु का आदेश यही भी है कि गुरु के वचनों पर चल पाए तभी हमारे भाग्य जागते हैं। आधुनिक युग में लोग पाखंड में पड़े हुए हैं और सदगुरु से दूर रहना ही परमात्मा से...