झांसी, जनवरी 3 -- ग्वालियर रोड सिविल लाइन स्थित कुंजबिहारी मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में शनिवार आस्था का मेला लग गया। कथा व्यास बुंदेलखण्ड धर्माचार्य महंत राधामोहन दास महाराज ने ध्रुव चरित्र, भक्त प्रहलाद चरित्र, जड भरत एवं कपिल मुनि अवतार की कथा सुनाई। उन्होंने कहा, भगवान तो भाव के भूखे होते हैं। कृष्ण ने दुर्योधन के मेवा त्यागे शाग विदुर घर खाई। सबसे ऊंची प्रेम सगाई। उन्होंने सुंदर भजन सुनाया जिसे सुन श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। बोले, सदगुरु के चरणों की कृपा के चलते हमें बैकुण्ठ की प्राप्ति हो जाती है किंतु मन की चंचलता के कारण मन सत्संग में नहीं लगता। प्रारम्भ में यज्ञाचार्य रामलखन उपाध्याय ने व्यास पीठ एवं पुराण पूजन कराया। तदुपरांत मुख्य यजमान सिद्धार्थ शर्मा, आकाश शर्मा, अनुभा त्रिपाठी, अनुप्रिया त्रिपाठी ने महाराजश्री का माल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.