शाहजहांपुर, फरवरी 15 -- कलान, संवाददाता। कलान क्षेत्र के सथरा धर्मपुर गांव में मुख्य मार्ग पर जलभराव से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। शिकायत मिलने पर तहसील प्रशासन ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। अभिनव दीक्षित ने तहसीलदार सृजित कुमार को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि श्याम सिंह के मकान से देवेंद्र के खेत तक करीब 200 मीटर लंबे खड़ंजे पर गंदा पानी बह रहा है। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने पानी का रुख जानबूझकर खड़ंजे की ओर मोड़ दिया, जिससे रास्ते पर कीचड़ और फिसलन हो गई है। शिकायतकर्ता के अनुसार इस स्थान पर करीब 35 वर्षों से खाद के गड्ढों के जरिए पानी की निकासी होती रही है। क्षेत्रीय लेखपाल दो बार पैमाइश कर चुके हैं। इसके बावजूद कुछ लोग खाद के गड्ढों में पानी जाने का विरोध कर रहे हैं। गांव का तालाब लगभग 400 मीटर दूर है और वहां तक पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.